बहराइच: मनैरा गांव में हुआ दर्दनाक हादसा, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, बुजुर्ग की दबकर हुई मौत
बहराइच के बौडी थाना क्षेत्र के मनैरा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग पर मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।