नौतन: गरीब परिवारों को बिना शर्त दो लाख रुपये मुहैया कराए सरकार - माले, नौतन प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन
नौतन प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पर शुक्रवार के दिन लगभग 1:00 बजे दिन में एक विशाल प्रदर्शन आयोजित किया.इस प्रदर्शन में सैकड़ों गरीब महिला पुरुष लोगों ने भाग लिया.जो सरकार द्वारा महागरीब परिवारों के लिए किए गए वादों को पूरा करने की मांग कर रहे थे.इस प्रदर्शन के माध्यम से 95 लाख महागरीब परिवारों को बिहार सरकार द्वारा लघुउद्यमी योजना के तहत देना था।