पुनासा: ओंकारेश्वर में नाबालिग नहीं चलाएंगे नाव, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने साप्ताहिक समीक्षा की। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा के दौरान कलेक्टर गुप्ता ने सीएमओ ओंकारेश्वर को निर्देश दिए कि ओंकारेश्वर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती से प्रतिबंध लगाए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओंकारेश्वर को निर्देश दिए कि कम उम्र के बच्चों को नाव का संचालन न करने दें, जानकारी मंगलवार सुबह 8 बजे की है