हुसैनाबाद: शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर से टक्कर, दर्दनाक मौत, साथी गंभीर
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पतरा कला पंचायत भवन के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी 30 वर्षीय ओम प्रकाश प्रजापति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ओम