संघर्ष से सफलता तक की यह कहानी बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव नौली हरनाथपुर निवासी अभय सिंह यादव के बड़े बेटे शिवम यादव की है। जहां एक किसान के बेटे शिवम यादव ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा में पास होकर नागपुर फिजिकल अकादमी में तैयारी कर कठिन ट्रेनिंग के बाद यह सफलता हासिल की है। शनिवार को 3:00 बजे घर पहुंचे अग्नि वीर का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत।