ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के खोकरो एवं दियाडीह गांव में झुंड से बिछड़े जंगली घुस गया।जिसमें दियाडीह गांव में सीताराम महतो का घर को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है।वहीं पर खेतों में लौकी टमाटर की फसल को निवाला बनाया है।दियाडीह में हाथी ने उत्पात मचाकर बुरुहातू गांव की जंगल की ओर आ गया है।जंगली हाथी द्वारा नुकसान पहुंचे की सूचना पर वन विभाग के टीम ने जानकारी लिया।