पीलीभीत: हरसिंगपुर संक्रमणीय भूमिधर दर्ज कराने को मंडलायुक्त से लगाई गुहार
पीलीभीत के ग्राम बैल्हा निवासी माया देवी ने बरेली मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर अपनी भूमि को श्रेणी 1-क संक्रमणीय भूमिधर के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि ग्राम हरसिंगपुर स्थित गाटा संख्या 204 की भूमि पर वह पिछले करीब 15 वर्षों से काबिज होकर खेती कर रही हैं। राजस्व नियमों के अनुसार उन्हें संक्रमणीय भूमिधर है।