हटा ब्लाक की ग्राम पंचायत चोरइया के कलकुआ गाँव मे आज तीन ग्राम पंचायतों का सामूहिक आनन्द उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया,गुरुवार सुबह 11 बजे से आयोजित कार्यक्रम में कलकुआ,उदयपुरा सहित आसपास के गाँव के स्कूलो में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी, वहीं मंच से बुंदेली लोक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी