ग्यारसपुर: चैत्र नवरात्रि समापन पर खजियाबाग हनुमान मंदिर में गायत्री यज्ञ संपन्न
ग्यारसपुर में खजियाबाग स्थित श्री हनुमान जी महाराज मंदिर में चैत्र नवरात्रि के नौ दिवसीय अनुष्ठान का विधि-विधानपूर्वक रविवार दोपहर 12 बजे समापन किया गया। रविवार को पूर्णाहुति के रूप में गायत्री यज्ञ आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और समाज कल्याण की कामना की।