डलमऊ: घुरवारा बाजार में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल
डलमऊ थाना क्षेत्र के घुरवारा बाजार में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। डंपर और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बाइक पर पीछे बैठी 45 वर्षीय महिला सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 20 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर और चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के ल