गोगरी: वासुदेवपुर पंचायत स्थित एक पुलिया के पास मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
गोगरी थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर पंचायत स्थित एक पुलिया के पास जमालपुर–बन्देहरा मुख्य सड़क मार्ग पर अहले सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव के पास ही एक बुरी तरह क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोगरी थाना पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में