बैतूल नगर: बैतूल-नागपुर फोरलेन पर हादसा: आईसर की टक्कर से युवती की मौत, युवक घायल
नागपुर फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसे ने एक युवती की जान ले ली, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसा दोपहर करीब 1 बजे ससुन्द्रा चेक पोस्ट के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, अमन गुजरे, निवासी अंबाड़ा आमला, अपनी बाइक से बानुर की ओर जा रहे थे। उनके साथ 19 वर्षीय रोशनी सिरसाम, निवासी बानुर खापा, बाइक पर सवार थीं। बताया जा रहा है कि रोशनी उनकी परिचित थीं और मुलताई जा रही थी