राहा गांव स्थित निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर में श्याम महोत्सव का शुभारंभ हुआ।शुभारंभ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में श्रद्धालु महिलाएं व पुरुष शामिल हुए।श्री मां कूष्मांडा श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजन की शुरुआत की गई। आयोजक ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया कि 22 दिसंबर तक कथा,23 को हवन पूजन व 24 को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।