जलालपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत , परिवार में मचा कोहराम
जलालपुर प्रखंड के धरान शिवालय के समीप एनएच 331 पर रविवार की मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान जीएस बंगरा निवासी ठाकुर महतो के पुत्र प्रमोद कुमार महतो के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जलालपुर थाना अध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।