दिनारा: गुवाहाटी में दिनारा का लाल चमका, गांव में हुआ भव्य स्वागत
Dinara, Rohtas | Apr 6, 2026 असम के गुवाहाटी स्थित बरुवा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित द्वितीय पैरा लॉन बॉल्स चैंपियनशिप में दिनारा के गुनसेज गांव के होनहार खिलाड़ी शेखर चौरसिया ने सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। मेडल जीतकर गांव लौटने पर शेखर का भव्य आज सोमवार को 11बजे सुबह में स्वागत किया गया।