कोठी पुलिस ने सोमवार करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शिवशंकर चौहान उर्फ कल्लू पुत्र स्व0 सूरजपाल निवासी ग्राम चौहान का पुरवा मजरे पारिगावां थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली को बाबा ढाबा के पास, ग्राम कमालाबाद से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 09 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा व घटना में प्रयुक्त एक वाहन बरामद किया है।