लोनी: ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मसूदाबाद गांव में मिट्टी के खनन पर पुलिस ने छापेमारी कर चार मिट्टी के डंपरों को सीज किए
Loni, Ghaziabad | Mar 23, 2024 पुलिस ने खनन अधिकारियों को अवगत कराया है। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि सूचना मिली थी कि लोनी बागपत बॉर्डर मसूदाबाद गांव में रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन हो रहा है। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर खनन माफिया मौके से फरार हो गए। पुलिस मौके पर खड़े चार मिट्टी के डंफरों को पकड़ थाने ले आई।