लोनी: पशु मास भरकर ले जा रहे छोटा हाथी टेंपो को बॉर्डर थाने के पीछे हिंदू संगठन ने पकड़ा, आरोपी मौके से फरार हुए
Loni, Ghaziabad | Mar 22, 2024 हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी अमित प्रजापति ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि शुक्रवार तड़के सुबह एक छोटा हाथी टेंपो में पशु मांस भरकर दिल्ली की तरफ ले जा रहे हैं। उन्होंने लोनी तिराहा से उसका पीछा करते हुए लोनी बॉर्डर थाने के पीछे टेंपो को पकड़ लिया। भीड़ को देखकर चालक टेंपो मौके पर छोड़कर फरार हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।