लोनी: ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक काजू बादाम की फैक्टरी में अचानक लगी आग, दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे
Loni, Ghaziabad | Mar 23, 2024 ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर ए-2 प्लॉट नंबर एफ-10 में स्थित काजू बादाम की फैक्ट्री में शनिवार को अचानक आग लग गई। फैक्टरी से धुआं और आग की लपेटे निकलता देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो पानी के टैंकर की मदद से आग पर काबू पाना शुरू किया।