कुडू: कुडू थाना में जनता दरबार लगाकर लोगों से सीधे संवाद में दिखे एसपी बोले शिकायतों के समाधान में नहीं होगी कोई कोताही।
आम लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान की दिशा में पहल करने के उद्देश्य से मंगलवार दोपहर 12 : 30 बजे लोहरदगा जिला के कुडू थाना परिसर में जनता दरबार लगा, जहां एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनीं। जनता दरबार में सबसे अधिक मामले भूमि और जमीन से जुड़े सामने आए।