हनुमानगढ़: टाउन में रिकॉर्ड गेहूं की आवक से धानमंडी खरीद व्यवस्था पर बड़ा दबाव, बारदाने की कमी से किसान और व्यापारी चिंतित
हनुमानगढ़ टाउन धान मंडी में इस बार गेहूं की रिकॉर्ड आवक के बीच खरीद व्यवस्था को लेकर किसान और व्यापारी दोनों चिंतित हैं। एक और जहां उत्पादन में बढ़ोतरी के चलते मंडी में गेहूं की भरमार है वहीं दूसरी ओर सीमित खरीद अवधि कम कोटा और बारदाना की कमी जैसी समस्याओं ने हालात को और जटिल बना दिया है।