चंडी: प्रखंड कार्यालय में आंगनवाड़ी सेविकाओं के लिए 'पोषण भी पढ़ाई भी' प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Chandi, Nalanda | May 22, 2025 चंडी प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में गुरुवार की दोपहर 12 बजे आंगनवाड़ी सेविका का क्षमता निर्माण के लिए पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी सेविका को बच्चों के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। सीडीपीओ सोनिका मंदिलवार ने बतायी कि बच्चों में पोषण के साथ-साथ पढ़ाई भी आवश्यक है।