हाथरस: 113 वें प्रांतीय मेला श्री दाऊजी महाराज में मंडलीय अधिवक्ता सम्मेलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन, सूचना आयुक्त लखनऊ मौजूद
जनपद हाथरस के 113 वें प्रांतीय मेला श्री दाऊजी महाराज में मेला रिसीवर कैंप में मंडलीय अधिवक्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिवक्ता सम्मेलन कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता सूचना आयुक्त लखनऊ, हेमंत कुमार जूनियर मेंबर कमर्शियल टैक्स, अनुराग पांडे सदस्य एवं उपाध्यक्ष बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के साथ अन्य अतिथिगण मौजूद रहे ।