बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक युवक को बीच सड़क पर पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार रात 11:45 बजे वायरल हो गया। वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस आयुक्त से प्रकरण की शिकायत की गई। थाना प्रभारी ने बताया प्रकरण पुलिस के संज्ञान में है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।