दानापुर अंतर्गत रूपसपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मंगलवार की शाम 6 बजे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।