मैनपुरी: कुर्रा क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
कुर्रा थाना क्षेत्र के लेखराजपुर के पास किशनी क्षेत्र के नगला खुमाऊं निवासी राजीव कुमार पुत्र राकेश कुमार अपने बुआ के बेटे संदीप के साथ बाजार करने के लिए बाइक से जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। जिससे राजीव कुमार की मौके पर मौत हो गई वही संदीप घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।