कहरा: पैसे के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में पति पत्नी जख्मी,सदर अस्पताल में भर्ती,घटना वनगांव थाना के मुरली बसंतपुर गांव का
Kahara, Saharsa | Jan 14, 2024 सहरसा सदर अस्पताल जहां मारपीट में जख्मी पति-पत्नी को भर्ती करवाया गया है। घटना के बारे में जख्मी के परिजनों ने बताया कि जख्मी रूणा देवी जो मुरली बसंतपुर पंचायत के वार्ड सदस्य है और इसके पति विमल पासवान को संदीप ठाकुर से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। जिसमें जमकर मारपीट हो गया। मारपीट में वार्ड सदस्य रूणा देवी पति सहित जख्मी हो गई, जिसे परिजनो ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।