कहरा: सड़क दुर्घटना में युवक हुआ जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती,घटना नवहट्टा थाना क्षेत्र के बेड़ो गांव के पास का
Kahara, Saharsa | Jan 14, 2024 सहरसा सदर अस्पताल जहां सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक को भर्ती करवाया गया है, जहां इसका इलाज चल रहा है। घटना के बावत जख्मी के परिजनों ने बताया कि वह अपने बाइक से महिषी थाना क्षेत्र के पस्तपार गांव से अपने नानी गांव जा रहा था, उसी दौरान नवहट्टा थाना क्षेत्र के बेड़ो गांव के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे बाइक सवार गबन कुमार जख्मी हो गया, जिसे स्थानीय लोगों के मदद से सदर अस्पताल लाया गया।