बदायूं: कस्बा उझानी की मानकपुर पुलिया के पास कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ
Budaun, Budaun | Apr 2, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बरसुआ गांव का रहने वाला 44 वर्षीय बब्लू पुत्र माखनलाल बाइक द्वारा जा रहा था। वह जैसे ही मानकपुर पुलिया के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार बब्लू को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस ने घायल बब्लू को उझानी सीएचसी में भर्ती कराया।