जबलपुर: महाकौशल को बड़ी सौगात: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में अब कौड़ियों के दाम में होगी MRI और CT स्कैन जांच,हुआ लोकार्पण
जबलपुर और पूरे महाकौशल संभाग के मरीजों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है! नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अब महंगी और जटिल जांचों का दौर खत्म होने जा रहा है। अब तक पीपीपी मॉडल के कारण मरीजों को जिन MRI और CT स्कैन जांचों के लिए हजारों रुपये फूंकने पड़ते थे, वे अब बेहद मामूली शुल्क पर उपलब्ध होंगी। सबसे बड़ी खुशखबरी तो आयुष्मान भारत योजना के