झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गांव स्थित घर से बुलाकर ले गए धनेश्वर यादव के पुत्र अशोक यादव की गिद्धौऱ में सन्देहहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मामले में मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे झाझा थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया है और गांव के ही प्रदीप यादव पर हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।