बड़वाह: बड़वाह मे सिक्खों के पांचवे गुरु श्री
अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य मे दो क्विंटल छबील किया वितरित
मध्यप्रदेश के बड़वाह मे सिक्खों के पांचवे गुरु,शहीदों के सरताज,महान शांति के पुंज,गुरुबानी के बोहिथा श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य मे श्री गुरु सिंघ सभा के मुख्य सेवादार सरदार सुरेन्द्र सिंह भाटिया के सानिध्य मे सिक्ख समाज द्वारा नगर के नर्मदा रोड स्थित फतेह मार्केट मे दो क्विंटल दूध से बना छबील शरबत का राहगीरों को वितरण किया गया।