गिरिडीह: मकतपुर रोड स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली गई
शहर के मकतपुर रोड स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर में जारी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन गुरुवार शाम 7 बजे भव्य शोभा यात्रा और नगर भ्रमण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भारी संख्या में लोग इस शोभा यात्रा में शामिल हुए। बताया गया कि मंदिर के पुनर निर्माण को लेकर भव्य अनुष्ठान यहां चल रहा है। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम किया गया।