पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। ताजा मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला गांव का है, जहां मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे नौला चौक पर अफरातफरी मच गई जब मोटरसाइकिल से अवैध शराब की खेप ले जा रहे कारोबारी के बोरे से शराब की बोतलें सड़क पर गिर पड़ीं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।