विदिशा नगर: बैरसिया रोड पर सड़क हादसे में भरत सिंह यादव की मौत होने के बाद जिला अस्पताल में कराया गया पोस्टमॉर्टम
बीती रात बैरसिया रोड पर एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक युवक की मौत हो गई थी। जिसका जिला अस्पताल में आज पीएम कराया गया। परिजनों ने बताया कि मूल रूप से ललितपुर के निवासी भरत सिंह यादव विदिशा में राहुल के साथ रहते थे। ड्राइवरी का काम किया करते थे। कल रात एक्सीडेंट में भरत सिंह की मौत हो गई.। जबकि राहुल और उनका एक साथी घायल है।