विदिशा नगर: सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट में TL बैठक के दौरान कलेक्टर और जिला पंचायत CEO ने विभिन्न विभागों की समीक्षा की
सोमवार दोपहर को कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, जिला पंचायत सीईओ डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जिले के अन्य तहसीलों और विकासखंड के अधिकारी ऑनलाइन रूप से जुड़े। लोकसभा चुनाव और गेहूं उपार्जन कार्य पर निगरानी के संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए।