पातेपुर अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पातेपुर थाना क्षेत्र से आए आधा दर्जन से अधिक भूमि विवाद के मामले का निष्पादन किया गया। शनिवार की देर रात 8 बजे पातेपुर सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि भूमि विवाद निवारण शिविर में कुल 9 मामले का निष्पादन किया गया है। कई मामलों में स्थल निरीक्षण किया जाना है। उसके बाद निवारण किया जाएगा