शामली: थानाभवन में संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की वार्षिक बैठक को प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित किया
Shamli, Shamli | Jul 10, 2026 गुरूवार की रात थानाभवन कस्बे में संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारी वर्ग को देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया और व्यापारियों से निर्भीक होकर व्यापार करने और एकता को मजबूत करने की अपील की।