सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन, सड़क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर लंबित कार्यों में तेजी लाने और हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया।