अधौरा: अधौरा पुलिस कैंप के पास बाइक और डंफर की जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक घायल, सदर में इलाज जारी
अधौरा पुलिस कैंप के पास बाइक व डंफर के जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे की बताई गई। जो अधौरा थाना क्षेत्र के अधौरा वार्ड 3 निवासी सुखारी साह 42 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचा घायल ने बताया कि हम खलियारी गांव से अपनी बहन को पहुंचाकर अपने घर के लिए जा रहे थे।