अधौरा: अधौरा में कांग्रेस पार्टी द्वारा हर हर झंडा एवं माई बहन सम्मान योजना के अंतर्गत किया गया कार्यक्रम
आज रविवार को 1 बजे अधौरा प्रखंड के विभिन्न गांवों में कांग्रेस पार्टी के द्वारा हर घर झंडा एवं माई बहन सम्मान योजना अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम किया गया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेश्याम सिंह कुशवाहा व संचालन चंचल सिंह के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि हर घर झंडा के तहत सरकार की गलत नीतियों के बारे में लोगों को बात कर जागरूक करने का काम किया।