धनवार प्रखंड अंतर्गत मकडीहा पंचायत में सोमवार को नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता का प्रभावशाली संदेश देखने को मिला। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, चंद्रनगर के संयुक्त तत्वावधान में ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन (DAWN) अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।