राजपुर: रामनवमी पर राजपुर के मां भवानी मंदिर में विशाल भंडारा, उमड़े हजारों श्रद्धालु
Rajpur, Barwani | Mar 27, 2026 रामनवमी पर मां भवानी मंदिर में विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे रामनवमी के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भवानी मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ हुआ, जो लगातार जारी है। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें।