जशपुर: केरल से एयरलिफ्ट कर जशपुर लाया गया युवक का पार्थिव शरीर, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पगुराबहार (सराईटोली) निवासी अमित राम का पार्थिव शरीर केरल के कोझिकोड से उनके गृह ग्राम तक सुरक्षित पहुंचाया गया। गुरुवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार, अमित राम केरल में ट्रेन से यात्रा के दौरान दुर्घटनावश गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।