चंडी: चंडी नगर पंचायत में दूसरी किस्त के इंतजार में पीएम आवास के लाभुक, 85 लाख की राशि अटकी
शहरी पीएम आवास योजना के तहत चंडी नगर पंचायत क्षेत्र के दर्जनों लाभुक अब भी दूसरी किस्त की राशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं। भारत सरकार से आवंटन नहीं मिलने के कारण नगर पंचायत को करीब 85 लाख रुपये की राशि प्राप्त नहीं हो सकी है, जिससे आवास निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनूपा कुमारी ने रविवार की शाम पांच बजे बताया कि