मंगलवार रात 9:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार कांटाफोड़–लोहरदा मार्ग पर एक डम्फर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। हादसे में केबिन में फंसे तीन युवक बुरी तरह दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को डायल-112 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांटाफोड़ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।