झांसी: बस स्टैंड स्थित किसान बाजार की अनियमिताओं को लेकर व्यापारियों ने मंडी सचिव का किया घेराव, दिया ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | Apr 17, 2025 कृषि मंडी द्वारा बस स्टैंड के पास किसान बाजार में लगभग 100 दुकान व्यापारी एवं किसानों को आवंटित की गई थी, 10 साल से भी अधिक समय होने के बावजूद भी व्यापारियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, इसके विपरीत गुरुवार को कृषि मंडी द्वारा दुकानों की रिकवरी का बोर्ड किसान बाजार पर चस्पा करने पर व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने मंडी सचिव का घेराव किया।