देवरी के ग्राम बरकोटी में रविवार की दोपहर 2 बजे विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूजन अर्चन किया। विधायक ने कहा कि भगवान शिव की आराधना समस्त भक्तगणों और नगरवासियों को विधिवत पूजन-अर्चन कर करनी चाहिए साथ ही क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि के लिए कामना भी की। इस मौके पर ग्राम बरकोटी और अन्य स्थान के नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।