बांधवगढ़: जनसुनवाई में 2 वर्षीय श्रीकांत को मिली कान की मशीन, कलेक्टर की पहल से सुनने की समस्या से मिलेगी राहत
उमरिया जिला मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान श्रवण बाधित 2 वर्षीय श्रीकांत सिंह राठौर को कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देश पर कान की मशीन उपलब्ध कराई गई। परिजनों ने आर्थिक परेशानी के चलते सहायता की मांग की थी। आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सामाजिक न्याय विभाग ने मशीन उपलब्ध कराई और यूडीआईडी कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए। कान की मशीन मिली है।