जयनगर: जयनगर में हाथियों का कहर: दो की मौत, तीन घायल, वन विभाग के खिलाफ आक्रोश
जयनगर में हाथियों का कहर: दो की मौत, तीन घायल, वन विभाग के खिलाफ आक्रोश जयनगर: थाना क्षेत्र अंतर्गत कांझीयाडीह एवं आसपास के इलाकों में सोमवार देर रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। अलग-अलग ईंट भट्ठों पर हुए हमलों में एक मजदूर और एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं और एक दो माह का नवजात गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में द